Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorized6 मार्च को उत्तरकाशी दौरे पर आयेंगे पीएम मोदी, शीतकालीन यात्रा को...

6 मार्च को उत्तरकाशी दौरे पर आयेंगे पीएम मोदी, शीतकालीन यात्रा को देंगे बढ़ावा

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी दौरे पर aa रहे हैं। भाजपा ने पीएम मोदी के उत्तरकाशी दौरे को सीएम के शीतकालीन यात्रा प्रयासों को तीव्र गति देने वाला बताया है। 6 मार्च को होने वाले इस एक दिवसीय कार्यक्रम में पीएम मुखबा में मां गंगा की पूजा के साथ हर्षिल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इस दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, मोदी का आना प्रदेशवासियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। क्योंकि सभी जानते हैं, देवभूमि प्रधानमंत्री के दिल में बसता है। यही वजह है कि वह उत्तराखंड का चहुमुखी विकास कराने के साथ, प्रदेश के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए स्वाभाविक ब्रांड एंबेसडर बनकर कार्य करते हैं। इससे पूर्व श्री केदारनाथ धाम और श्री बद्रीनाथ धाम पहुंच कर उन्होंने चार धाम यात्रा को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचाया है। और इसी क्रम में जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतकालीन यात्रा को प्रारंभ किया तो पीएम ने उसको बढ़ावा देने के लिए अनेकों मंचों पर उसकी चर्चा की है। उनका यह दौरा प्रदेश की आर्थिकी को नई मजबूती देने और इस यात्रा को विश्व पटल पर बड़ी पहचान देने वाला साबित होगा।

वहीं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए, प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान ने बताया कि खराब मौसम के कारण पूर्व में रद्द हुए दौरे के तत्काल बाद पुनः 6 मार्च को प्रधानमंत्री आ रहे हैं। जिसमें वह सुबह 8 बजे ज्योलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचकर उत्तरकाशी हर्षिल के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां एक जनसभा को संबोधन के उपरांत वे मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में उनकी पूजा अर्चना करेंगे। उसी दिन दोपहर 1.30 पर पीएम दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के आने की सूचना से प्रदेश विशेषकर गंगा यमुना घाटी में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है। सभी को इस बात का अहसास है कि उनका मां गंगा और यमुना के उद्गम जनपद में होना, क्षेत्र की पहचान में चार चाँद लगाएगा। उनका यहां से दिया संदेश उत्तरकाशी को विश्व पर्यटन मानचित्र के शीर्ष पर स्थापित करेगा। उनके आने से चार धाम यात्रा और शीतकालीन यात्रा में रिकॉर्ड वृद्धि होना निश्चित है। जिससे यहां की आर्थिकी पर पड़ने वाला सकारात्मक प्रभाव, स्थानीय रोजगार और व्यापार को फलने फूलने में मददगार साबित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments