Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedपत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की हत्या पर गहरा शोक, सीबीआई जांच और सुरक्षा...

पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की हत्या पर गहरा शोक, सीबीआई जांच और सुरक्षा की मांग

देहरादून: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महोली कस्बे में पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की हत्या की घटना ने पूरे पत्रकार जगत को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना पर जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ कम्युनिकेशन ने गहरा शोक व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यूनियन ने इस जघन्य अपराध की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड दिया जाए, ताकि पत्रकारों के खिलाफ होने वाले हमलों पर रोक लग सके। यूनियन ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और एक प्रभावी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, जिससे चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की नृशंस हत्या ने मीडिया जगत में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीर पहल करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments