Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedदिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अनिल बलूनी से उनके आवास पर...

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अनिल बलूनी से उनके आवास पर की भेंट

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर भेंट की। सांसद बलूनी ने उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी और दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड मूल के नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया।

सांसद बलूनी ने निगम बोध घाट अंत्येष्टि स्थल पर उत्तराखंड की परंपरानुसार घाट निर्माण की माँग की । उन्होंने कहा बरसात के मौसम में यमुना का जलस्तर बढ़ने ने घाट किनारे अंत्येष्टि क्रिया में अत्यधिक कठिनाई होती है। उन्होंने गढ़वाली, कुमाँऊनी एवं ज़ोनसारी अकादमी को सुचारु रूप से शुरू करने का विषय रखा।

सांसद बलूनी ने नई दिल्ली के किसी पार्क को उत्तराखंड उद्यान नाम से आवंटित करने का अनुरोध किया ताकि उत्तराखंड के सांस्कृतिक महोत्सव, स्थानीय उत्पादों का प्रमोशन व प्रदर्शनी, लोक परंपरा के कार्यक्रमों का समागम तथा पर्वतीय तीज त्योहारों व मेलो का आयोजन हो सके।

दिल्ली से हल्द्वानी, नैनीताल, कॉर्बेट सिटी रामनगर, कोटद्वार, पौड़ी, हरिद्वार , देहरादून ऋषिकेश के लिए दिल्ली परिवहन की लक्ज़री बसों का संचालन करने की माँग की इससे उत्तराखंड के यात्रियों व दिल्ली से उत्तराखंड जाने वाले पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं को सुविधा हो सके।

उत्तराखंड से दिल्ली आने वाले एम्स, गंगाराम आदि अस्पतालों के मरीज़ों व उनके तीमारदारों के निवास हेतु एक भूखंड की माँग भी मुख्यमंत्री से की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments