Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedड्रंक एंड ड्राइव: 41 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ड्रंक एंड ड्राइव: 41 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात सुधार की दिशा में और सकारात्मक कदम उठाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत रात्रि में ड्रिंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दुर्घटना संभावित स्थानों पर 02 अतिरिक्त इंटरसेप्टर वाहनों को नियुक्त किया गया है।

एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर दिनांक 15-16/03/2025 की रात्रि में पुलिस द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 41 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए सभी 41 वाहनो को सीज किया गया, साथ ही रात्रि में तेज गति से वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 25 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 55 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर रात्रि में ड्रिंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग व यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु राजपुर रोड पर दिलाराम चौक से थाना राजपुर तिराहे तक तथा किरषाली चौक से सहस्त्रधारा क्रासिंग तक दो इंटरसेप्टर वाहनो को नियुक्त किया गया है, जिनके द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments