Wednesday, October 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपूर्व सीएम हरीश रावत का मुख्यमंत्री बनने ने इंकार...कहीं ये बातें

पूर्व सीएम हरीश रावत का मुख्यमंत्री बनने ने इंकार…कहीं ये बातें

उत्तराखंड में यूं तो विधानसभा चुनाव का नतीजा आना अभी बाकी है लेकिन कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर अंदरुनी तौर पर दावेदारों ने लॉबिंग शुरू कर दी है। उधर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तेवर आज नरम पड़ गए। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री का चयन पार्टी हाईकमान करेगा। इससे पहले रावत ‘मुख्यमंत्री बनूंगा या घर बैठूंगा’ वाला बयान देकर सुर्खियों में आ गए थे। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने दोहराया कि कांग्रेस में सीएम हाईकमान के स्तर से ही तय होना है। कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को रुद्रपुर में दावा किया कि उत्तराखंड में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि ये बेहद खुशी की बात है, लेकिन मुख्यमंत्री का चयन कांग्रेस हाईकमान करेगा। ‘मुख्यमंत्री बनूंगा या घर बैठूंगा’ वाले अपने बयान पर रावत बोले-मैंने ये बात चुनाव के मद्देनजर कही थी। पूर्व सीएम रावत शुक्रवार को रुद्रपुर पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन का जोरदार स्वागत किया। यहां रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के चुनाव कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता अब सब कुछ जान चुकी है और पूरी तरह कांग्रेस के साथ है। जनता ने 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर यह बता भी दिया है। रावत ने कहा-इस चुनाव के दौरान जनता में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला है। जिस तरीके से मतदान हुआ है, उसे देखकर लगता है कि कांग्रेस की जीत निश्चित है। साथ ही प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments