Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअम्बीवाला की हरिजन बस्ती में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग

अम्बीवाला की हरिजन बस्ती में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग

अम्बीवाला क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से पानी का संकट गहरा गया है। स्थानीय लोगों ने पेयजल निगम से पानी की समस्या के समाधान की मांग की है। अम्बीवाला क्षेत्र की हरिजन बस्ती के करीब सत्तर से अधिक परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। यहां पर पानी की सप्लाई हैंड पम्प पर मोटर के जरिए किया जाता है। यह मोटर खराब हो गई है। पेयजल निगम की विश्व बैंक की मेंहुवाला क्लस्टर पेयजल योजना की उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति सदस्य सुरेन्द्र नेगी ने बताया कि पेयजल निगम से लाइनमैन देखने को आए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लोग मजबूर होकर टैंकर मंगवा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments