Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने पहलगाम आतंकी घटना में मरे गये पर्यटकों...

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने पहलगाम आतंकी घटना में मरे गये पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने शहीद स्मारक मे कश्मीर के पहलगाम मे हुई आतंकवादी घटना में मारे गये पर्यटकों की आत्मशांति हेतु प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। आंदोलनकारी मंच ने आतंकियों की इस कायराना हरकत की कड़ी आलोचना की।

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी पुष्पलता सिलमाणा, जगमोहन सिंह नेगी व सुरेश नेगी ने इस घटना कीकड़ी निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, अभी पिछले महीनों में भी वंहा से घुसपैंठ हुई थी, कहा कि इन घटनाओं को ध्यान मेँ रखकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की सख्त आवश्यकता है।

प्रदीप कुकरेती एवं सुलोचना भट्ट कें साथ पूरण सिंह लिंगवाल ने केन्द्र सरकार से अपील की है कि वह पाकिस्तान को अब मुह तोड़ जवाब दें, साथ ही मुख्य पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा घेरा बढ़ाएं, उन्होंने कहा कि यदि वंहा एक दों पुलिसकर्मी या आर्मी जवान तैनात होते तो कुछ आतंकवादी अवश्य मारे जाते साथ ही पर्यटकों के मरने की संख्या भी कम होती।

उत्तराखण्ड सरकार से मांग की गई कि प्रदेश मेँ रोह्नगियाओं ने उत्तराखण्ड मेँ भी अपना ज़ाल बिछाया हुआ हैं अतः गहराई से घनी आबादी व नदी किनारों मेँ छानबीन की जाय। सभा कें अन्त मेँ दों मिनट का मौन रखा गया।

शोक व्यक्त करने वालों मेँ मुख्यतः सुरेश विरमानी , जगमोहन सिंह नेगी , प्रदीप कुकरेती , चन्द्रकिरण राणा , पूरण सिंह लिंगवाल , सुरेश नेगी , मोहन खत्री , सुशील चमोली , बुद्धिराम रतूड़ी , हरी सिंह मेहर , अनुराग भट्ट , पुष्पलता सिलमाणा , राधा तिवारी , सुलोचना भट्ट , तारा पाण्डे , संगीता रावत , अरुणा थपलियाल , सुभागा फर्स्वाण , प्रभात डण्डरियाल , शान्ति शर्मा , आशा नौटियाल , रोशनी देवी , सरोजनी नौटियाल , देवेस्वरी रावत , पुष्पा रावत , विरेन्द्र सिंह , सुशीला चमोली , राजेश्वरी रावत , मीरा गुसांई , यशोदा रावत , सुनीता बहुगुणा , कल्पेस्वरी राणा , सुरेन्द्र नेगी , शिला जखमोला , राजेश्वरी देवी आदि।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments