Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने किया कस्तूरी होटल का उद्घाटन

मुख्यमंत्री धामी ने किया कस्तूरी होटल का उद्घाटन

-होटल उद्योग को मिल रही नई गति: धामी

रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्ट्रलिंग कस्तूरी होटल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में होटल उद्योग को नई गति मिल रही है। चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार बारामास पर्यटन और तीर्थाटन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वयं उत्तराखंड को टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लघु कारोबारियों को भी इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन यात्रा के साथ शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार के साथ-साथ यात्रा से जुड़े लोगों को भी अपने कार्यों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के जरिये होटल व्यवसाय के साथ ही अन्य कार्यों को भी बल मिलेगा।

कहा कि चारधाम यात्रा के साथ यात्रा मार्ग पर कई प्राचीन मठ-मंदिर और रमणीक स्थल भी है, जहां पर्यटक व यात्रियों को भेजा जा सकता है। इस व्यवस्था से स्थानीय करोबारियों को भी लाभ मिलेगा और समूचे प्रदेश के तीर्थाटन और पर्यटन को भी पहचान मिलेगी।

इससे पूर्व होटल स्वामी व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विशेश्वरी देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष शकुंतला जगवाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल, सविता भंडारी, शीला रावत, त्रिलोक सिंह रावत, सुनील नौटियाल, ओम प्रकाश बहुगुणा समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments