Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसरकारी जमीन पर बनी मजार पर चला बुलडोजर

सरकारी जमीन पर बनी मजार पर चला बुलडोजर

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार के निर्देश पर राज्य में अवैध मदरसों और मजारों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में आज राजधानी दून के प्रेम नगर में बनी मजार पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्यवाही करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि उक्त मजार सरकारी जमीन पर बनी थी।

राज्य में सरकार द्वारा बीते कई महीनो से राज्य में अवैध मदरसों और धार्मिक संरचनाओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। राज्य में जहां एक ओर अब तक सैकड़ो अवैध मजारों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया जा चुका है वहीं मदरसों की जांच के बाद अवैध रूप से संचालित किये जा रहे मदरसों को सील किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को इसके स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने जिलों में बने मजारों और मदरसों के रिकॉर्डो की जांच करें और अवैध पाये जाने वाले मदरसों तथा मजारों के खिलाफ धस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई की जाए।इसी क्रम में आज देहरादून के प्रेम नगर में बनी मजार को हटाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनी मजार पर बुलडोजर चला दिया गया।

इस दौरान प्रशासन का कहना है कि उक्त मजार सरकारी जमीन पर बनी थी तथा हमने इसे हटाकर आज इस जगह को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। प्रशासन का यह भी कहना है कि इसका पहले नोटिस जारी किया गया था लेकिन इसका किसी के द्वारा न तो जवाब दिया गया न कोई इसका विरोध करने के लिए सामने आया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments