Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डधराली आपदा: सीएम धामी लगातार कर रहे राहत बाचव कार्यों की मॉनिटरिंग

धराली आपदा: सीएम धामी लगातार कर रहे राहत बाचव कार्यों की मॉनिटरिंग

देहरादून: उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री धामी ने रेसक्यू कर लाए गए लोगों से मुलाकात कर हाल चाल जानाI सीएम धामी लगातार राहत बाचव कार्यों की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैI पल पल के अपडेट के साथ दिशा निर्देश भी दे रहे हैंI

हर्षिल धराली में आई आपदा के बाद राहत बचाव कार्य निरंतर जारी है, सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस समेत सभी संबंधित एजेंसियां युद्ध स्तर पर रेस्क्यू में जुटी हैंI मुख्य सचिव राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से रेस्क्यू ऑपरेशंस की समीक्षा कर रहे हैं।

वहीं जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में दो चिनूक व एम आई17 हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए गये हैं। मौसम नुकूल होने पर सेना तथा एनडीआरएफ के जवानों तथा उपकरणों को एयरलिफ्ट किया जाएगा।

प्राप्त सूचनानुसार सुबह 10 बजे तक 61 लोगों को हेली से आईटीबीपी मातली शिफ्ट किया जा चुका है। रेस्क्यू किए गए लोगों को उनके गंतव्य पर भेजने से प्रबंध भी सुनिश्चित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments