Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोरोना वायरस का उत्तराखंड में निकल रहा दम,एसडीसी फाउंडेशन की रिपोर्ट-संक्रमण दर...

कोरोना वायरस का उत्तराखंड में निकल रहा दम,एसडीसी फाउंडेशन की रिपोर्ट-संक्रमण दर घटकर दो प्रतिशत के नीचे पहुंची

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दर दो प्रतिशत से नीचे गिर गई है। इसके साथ ही कोरोना काल के 101 वें सप्ताह में नए मरीजों की तुलना में तीन गुना से अधिक मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। एसडीसी फाउंडेशन की ओर से कोरोना काल के 101 वें सप्ताह पर रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण की दर लगातार गिर रही है और इस सप्ताह यह दर दो प्रतिशत से नीचे गिर गई है। रविवार को सप्ताह हुए सप्ताह के दौरान 25 संक्रमितों की मौत हुई जबकि 1755 नए मरीजमिले हैं। इस सप्ताह कोरोना के नए मरीजों की तुलना में तीन गुना से अधिक 6645 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।
उत्तराखंड में कोरोना के 144 नए मरीज, एक की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के 144 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना की तीसरी लहर में कुल मरीजों की संख्या 90 हजार को पार कर गए हैं। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 253 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार रविवार को अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में दो, चमोली में 16, चम्पावत में पांच, देहरादून में 60, हरिद्वार में 22, नैनीताल में पांच, पौड़ी में 10, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी गढ़वाल में छह, यूएस नगर में चार जबकि उत्तरकाशी जिले में भी छह नए संक्रमित मिले हैं। देहरादून के श्रीमहंत अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1617
रविवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में बनी लैब से कुल नौ हजार से अधिक मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आई जबकि आठ हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन से कुल 50 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1617 रह गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.48 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। राज्य भर में रविवार को 4655 लोगों को कोरोना रोधी टीके की डोज लगाई गई।
एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण की दर कम हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए लगातार कोविड एप्रोपिएट व्यवहार किए जाने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments