Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड90 साल बाद ब्रिटेन के चिड़ियाघर में पैदा हुआ ऐसा जानवर, प्रजाति...

90 साल बाद ब्रिटेन के चिड़ियाघर में पैदा हुआ ऐसा जानवर, प्रजाति को लेकर छिड़ी बहस

जानवरों की ऐसी बहुत सारी प्रजातियां हैं जो बिलुप्त होने की कगार पर हैं। कई बार ऐसा होता है कि अचानक ने कुछ जानवर सामने आ जाते हैं जिन्हें हाल फिलहाल में कम ही देखा गया है। इन दिनों ब्रिटेन के एक चिड़ियाघर में एक ऐसे जानवर ने जन्म लिया है जिसे देखकर सब हैरत में पड़ गए हैं। इस जानवर को आर्डवार्क प्रजाति का बताया जा रहा है। इस जानवर के पैदा होते ही दुनियाभर में इस प्रजाति को लेकर बहस छिड़ गई है। दरअसल, ब्रिटेन के चेस्टर में स्थित एक चिड़ियाघर में इस आर्डवार्क का जन्म हुआ है। इस चिड़ियाघर के अधिकारी वेबसाइट पर इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। बताया गया है कि चिड़ियाघर के नब्बे साल के इतिहास में पहली बार एक आर्डवार्क का जन्म हुआ है। इसका नाम हैरी पॉटर सीरीज के कैरेक्टर के नाम पर डॉबी रखा गया है। इस फीमेल आर्डवार्क की बनावट अजीब प्रकार की है। इसके बड़े झुके हुए कान, बिना बालों वाली झुर्रीदार त्वचा और बड़े पंजे हैं। इसका काफी ख्याल रखा जा रहा है, हर कुछ घंटों में उसे खाने को दिया जाता है और एक्सपर्ट्स की टीम लगातार उस पर नजर रखे हुए है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के साथ संघर्ष के चलते आर्डवार्क की संख्या घट रही है और मांस के लिए उनका शिकार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments