Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोरोना की पड़ रही उद्योग पर मार, संक्रमण तो घटा पर उद्योगों...

कोरोना की पड़ रही उद्योग पर मार, संक्रमण तो घटा पर उद्योगों ने नहीं पकड़ी रफ्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद औद्योगिक उत्पादन की स्थिति में सुधार नहीं आया है। छह हजार के करीब बड़ी और मध्यम स्तर की औद्योगिक इकाइयां साठ से सत्तर फीसदी तक ही उत्पादन कर पा रही हैं। तीसरी लहर का प्रभाव कम होने से कारोबार पटरी पर आने की उम्मीद थी, लेकिन बाजार में मांग न होने और कच्चे माल की आसमान छूती कीमतों ने उद्योगों की मुश्किल बढ़ाई हुई हैं। रोजगार के नए अवसर भी उद्योगों में अभी नहीं बन पा रहे हैं। उत्पादन और कारोबार में कमी तक यह स्थिति बनी रह सकती है।
हरिद्वार 50%उत्पादन, नहीं सुधरे हालात
कोरोना वायरस की तीसरी लहर का असर लगभग समाप्त होने के बावजूद हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्रों में उद्योगों का कारोबार पूरी तरह पटरी पर नहीं आ पाया है। पिछले तीन महीनों से औद्योगिक इकाइयों में हालात एक जैसे ही हैं और उत्पादन अभी पचास फीसदी ही हो पा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल के दामों में भारी इजाफा हो गया है। जबकि बाजार में मांग कम है। ऐसे में उत्पादन व कारोबार नहीं बढ़ पा रहा है। बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष साधूराम सैनी ने बताया कि कच्चे माल के दाम दोगुना होने के बाद मध्यम वर्ग इंडस्ट्री में करीब पचास प्रतिशत ही काम हो पा रहा है।
रुड़की 70% पर ठहरा उत्पादन
रुड़की और भगवानपुर की औद्योगिक इकाइयों में चार महीनों से औसत उत्पादन सत्तर फीसदी के आसपास ठहरा हुआ है। कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद इसमें बहुत अधिक सुधार नहीं हो पाया है। भगवानपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन के सचिव गौतम कपूर ने बताया कि पहले की ही तरह उत्पादन है। औद्योगिक इकाइयां दो शिफ्टों में काम कर रही हैं। लेकिन अभी मांग कम होने के बावजूद पूरी तरह उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है।
रुद्रपुर 60 %उत्पादन हो रहा सिडकुल में
कोरोना के मामले कम होने के बावजूद पंतनगर सिडकुल में उत्पादन पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। सिडकुल पंतनगर में औसतन 60 फीसदी ही उत्पादन हो रहा है। इसकी वजह डिमांड में कमी है। पिछले तीन महीने में पहले भी सिडकुल में यही स्थिति थी। सिडकुल पंतनगर में करीब 70 फीसदी कंपनियां ऑटोमोबाइल सेक्टर और 20 फीसदी कंपनियां एफएमसीसी से जुड़ी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments