Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडDelhi Blast: दिल्ली धमाके के बाद चमोली में बढ़ी सुरक्षा, बदरीनाथ धाम...

Delhi Blast: दिल्ली धमाके के बाद चमोली में बढ़ी सुरक्षा, बदरीनाथ धाम में बम निरोधक दस्ता और असम राइफल तैनात

दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके के बाद उत्तराखंड के चमोली जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर आ गया है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बदरीनाथ धाम में बम निरोधक दस्ता और असम राइफल्स की टीम को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही ज्योतिर्मठ क्षेत्र सहित जिले के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।

मंगलवार को असम राइफल, बम निरोधक दस्ता, पुलिस और एसडीआरएफ ने बदरीनाथ धाम में संयुक्त सुरक्षा ड्रिल आयोजित की। इस दौरान धार्मिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच की गई और सुरक्षा के सभी इंतजामों का परीक्षण किया गया।

प्रशासन ने सोमवार देर रात से ही जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी थी। गैरसैंण, ग्वालदम, मंडल रोड और गौचर जैसे प्रमुख प्रवेश द्वारों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। हाईवे पर भी पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि चेकिंग अभियान का उद्देश्य जिले की सुरक्षा को और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि “कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु जिले की सीमा में प्रवेश न कर सके, इसके लिए हर स्तर पर चौकसी बढ़ाई गई है। धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।”

दिल्ली धमाके के बाद चमोली जिला प्रशासन की यह तत्परता दिखाती है कि राज्य की सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments