Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडदेहरादून: सेलाकुई की फूड सप्लीमेंट कंपनी में जीएसटी का छापा, करोड़ों की...

देहरादून: सेलाकुई की फूड सप्लीमेंट कंपनी में जीएसटी का छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी गई

सेलाकुई में जीएसटी विभाग की दबिश, फूड सप्लीमेंट कंपनी की बड़ी टैक्स चोरी उजागर

देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में राज्य कर विभाग की विशेष अन्वेषण शाखा (एसटीएफ) ने फूड सप्लीमेंट बनाने वाली एक कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम द्वारा की गई छापेमारी में कंपनी की ओर से लगभग पांच करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है।

कार्रवाई के दौरान कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए तुरंत 1.75 करोड़ रुपये का टैक्स जमा भी करा दिया।


कंपनी के रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी

छापेमारी के दौरान टीम ने कंपनी का इलेक्ट्रॉनिक डाटा, ई-वे बिल, खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड सीज कर लिए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि—

  • खरीद और बिक्री के रिकॉर्ड में भारी अंतर है,

  • और ई-वे बिल में जिन वाहनों के नंबर दर्ज थे, वे किसी भी टोल प्लाजा से नहीं गुजरे, जिससे बिलिंग में फर्जीवाड़े की पुष्टि होती है।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर चली कार्रवाई

राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देश पर आयुक्त पीएस डुंगरियाल और अपर आयुक्त गढ़वाल अजय कुमार ने एक विशेष जांच टीम गठित की थी। इसी टीम ने शुक्रवार को कंपनी के ऑफिस और गोदाम में एक साथ दबिश देकर विस्तृत छानबीन की।


दस्तावेजों की जांच जारी

जांच अधिकारी और राज्य कर विभाग के उपायुक्त सुरेश कुमार के अनुसार कंपनी ने टैक्स चोरी स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि सभी जब्त दस्तावेजों की गहन जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

छापेमारी में विभागीय अधिकारी टीआर चन्याल, अलीशा बिष्ट, असद अहमद, कंचन थापा और अनुराग पाठक भी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments