Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडKotdwar: घंडियाल गांव में महिला पर गुलदार का हमला, हालात गंभीर —...

Kotdwar: घंडियाल गांव में महिला पर गुलदार का हमला, हालात गंभीर — ग्रामीणों में दहशत

कोटद्वार: घंडियाल गांव में घास काटते समय गुलदार ने किया महिला पर हमला, गंभीर रूप से घायल

कोटद्वार के पोखड़ा ब्लॉक में मानव-वन्यजीव संघर्ष का एक और मामला सामने आया है। घंडियाल गांव में घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। क्षेत्र में कुछ दिनों पहले ही गुलदार के हमले में एक महिला की मौत होने के बाद ग्रामीण पहले से ही दहशत में थे।

घटना के अनुसार, प्रभा देवी सोमवार सुबह गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल के पास घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक गुलदार झाड़ियों से निकलकर उन पर झपटा और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। उनके साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर गुलदार को वहां से भगाया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रभा देवी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब 13 नवंबर को बगड़ी गांव में एक वृद्ध महिला, रानी देवी, की गुलदार हमले में मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में गहरा डर है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई, गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा बहाल हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments