Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडKotdwar Accident: गुमखाल-सतपुली रोड पर डंपर हादसा, 100 मीटर खाई में गिरा...

Kotdwar Accident: गुमखाल-सतपुली रोड पर डंपर हादसा, 100 मीटर खाई में गिरा वाहन; एक की मौत, दो गंभीर घायल

Kotdwar Accident News: सड़क चौड़ीकरण के दौरान बड़ा हादसा, खाई में गिरा डंपर

कोटद्वार। गुमखाल-सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगे एक डंपर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

लैंसडौन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिवालिक कंपनी का डंपर मलबा डंपिंग का कार्य कर रहा था। जैसे ही डंपर कुल्हाड़ मोड़ के करीब पहुंचा, वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समा गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

इस हादसे में बॉबी (48 वर्ष) पुत्र रामकिशन, निवासी ग्राम अध्याना, नकुड़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं घायल हुए शिवकुमार पुत्र संजीव और सूरज पुत्र जादवीर, दोनों निवासी यमुनानगर (हरियाणा), को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से खाई से बाहर निकालकर हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोतवाली लैंसडौन के वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments