Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeखेलT20 World Cup 2026: फरवरी में शुरू हो सकता है टी20 विश्व...

T20 World Cup 2026: फरवरी में शुरू हो सकता है टी20 विश्व कप, 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच की संभावना

T20 World Cup 2026: फरवरी में शुरू हो सकता है टी20 विश्व कप, 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच की संभावना

ICC T20 World Cup 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। अगले वर्ष यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट पहली बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से हो सकती है, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेले जाने की संभावना है।

15 फरवरी को हो सकता है भारत बनाम पाकिस्तान का महा-मुकाबला

क्रिकेटप्रेमियों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी को आमने-सामने आ सकती हैं। यह हाई-वोल्टेज मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच माना जा रहा है।

अहमदाबाद या कोलंबो में हो सकता है फाइनल

भारत इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन के रूप में उतरेगा। टीम इंडिया ने पिछले वर्ष जून में बारबडोस में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।

फाइनल मैच को लेकर दो प्रमुख स्थानों पर चर्चा है—अहमदाबाद और कोलंबो। हालांकि, आईसीसी, बीसीसीआई और पीसीबी के मध्य हुए समझौते के अनुसार 2027 तक भारत-पाकिस्तान के सभी मैच तटस्थ स्थल पर होंगे, इसलिए यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो मुकाबला श्रीलंका में ही होने की संभावना अधिक है।

इन मैदानों पर खेले जाएंगे टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले

भारत और श्रीलंका ने अपने-अपने संभावित मैच स्थलों की सूची तैयार कर ली है। भारत की ओर से जिन पांच शहरों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे हैं—

  • अहमदाबाद

  • दिल्ली

  • कोलकाता

  • चेन्नई

  • मुंबई

वहीं श्रीलंका की ओर से तीन स्थलों का चयन किया गया है—

  • कोलंबो

  • दांबुला

  • कंडी

आईसीसी जल्द ही टूर्नामेंट का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर सकता है, जिसके बाद टीमों की तैयारियां और तेज गति से आगे बढ़ेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments