Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडमन की बात: पीएम मोदी ने उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म, एडवेंचर स्पोर्ट्स...

मन की बात: पीएम मोदी ने उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म, एडवेंचर स्पोर्ट्स और डेस्टिनेशन वेडिंग पर की खास चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उत्तराखंड का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए राज्य में तेजी से बढ़ रही पर्यटन गतिविधियों पर सकारात्मक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब केवल आध्यात्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं, बल्कि विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों और डेस्टिनेशन वेडिंग के एक बड़े केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने आदि कैलाश के बढ़ते पर्यटन का उदाहरण देते हुए बताया कि तीन वर्ष पहले यहां केवल 2,000 लोग आते थे, जबकि वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 30,000 तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव उत्तराखंड की बढ़ती लोकप्रियता और पर्यटन ढांचे के सुदृढ़ होने का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री के इस उल्लेख पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उनका आभार जताया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के पर्यटन विकास की सराहना करना उत्तराखंड के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन, आगामी विंटर गेम्स और डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में राज्य की बढ़ती पहचान पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

राज्य सरकार का मानना है कि पीएम मोदी द्वारा मन की बात में उत्तराखंड का उल्लेख देश-विदेश के पर्यटकों को देवभूमि की ओर आकर्षित करेगा, जिससे न सिर्फ पर्यटन बढ़ेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments