Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeराष्ट्रीयHyderabad Airport Threat: लगातार तीसरे दिन बम की धमकी, लंदन और कुवैत...

Hyderabad Airport Threat: लगातार तीसरे दिन बम की धमकी, लंदन और कुवैत से आ रही दो फ्लाइट्स सुरक्षित लैंड

तेलंगाना के हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA) पर पिछले तीन दिनों से लगातार मिल रही बम की धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चौकन्ना कर दिया है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, कस्टमर सपोर्ट ईमेल आईडी पर लगातार धमकियों भरे संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में विस्फोटक होने का दावा किया जा रहा है।

लंदन-हैदराबाद फ्लाइट BA277 को मिला धमकी भरा ईमेल

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि 6 दिसंबर की सुबह लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से हैदराबाद आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA277 को बम की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ।
विमान ने निर्धारित समय के अनुसार सुबह 5:25 बजे हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद CISF और बम निरोधक दस्ता ने विमान की पूरी जांच की, जिसमें कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

कुवैत से उड़ान भर रही KU373 में बम की सूचना

उसी ईमेल में कुवैत एयरवेज की फ्लाइट KU373 में भी बम होने का दावा किया गया। जानकारी मिलते ही विमान ने कुवैत में ही इमरजेंसी लैंडिंग की। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षा जांच की गई, लेकिन यह धमकी भी झूठी साबित हुई।

एक दिन पहले भी मिली थी धमकी

अधिकारियों ने बताया कि 5 दिसंबर को भी एयरपोर्ट की कस्टमर सपोर्ट आईडी पर धमकी भरा ईमेल आया था। संदेश में एयर इंडिया की फ्लाइट AI2879 में बम लगाए जाने की बात कही गई थी।
यह फ्लाइट दिल्ली से हैदराबाद आ रही थी, जिसे रात 8:45 बजे सुरक्षित लैंड करवाकर तलाशी ली गई। यहां भी जांच में कुछ नहीं मिला।

जांच एजेंसियां सतर्क, साइबर टीम सक्रिय

लगातार मिल रही झूठी धमकियों के बावजूद एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। CISF, एयरपोर्ट सुरक्षा यूनिट और साइबर पुलिस इन ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।
एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments