Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा 2026: ग्रीनकार्ड शुल्क अब UPI से भी होगा जमा, ऑनलाइन...

चारधाम यात्रा 2026: ग्रीनकार्ड शुल्क अब UPI से भी होगा जमा, ऑनलाइन सिस्टम फेल होने पर ऑफलाइन व्यवस्था तैयार

चारधाम यात्रा 2026: ग्रीनकार्ड शुल्क अब UPI से भी होगा जमा, ऑनलाइन सिस्टम फेल होने पर ऑफलाइन व्यवस्था तैयार

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर परिवहन विभाग ने नई सुविधाओं की घोषणा की है। आगामी यात्रा में ग्रीनकार्ड शुल्क का भुगतान अब यूपीआई (UPI) के माध्यम से भी किया जा सकेगा। इसके अलावा, ऑनलाइन सिस्टम में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आने पर ऑफलाइन मोड में ग्रीनकार्ड जारी करने की व्यवस्था भी बनाई जाएगी।

देहरादून आरटीओ प्रशासन के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में नोडल अधिकारी संदीप सैनी ने इन निर्णयों को मंजूरी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक शुल्क केवल नेट बैंकिंग से जमा होता था, लेकिन यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए यूपीआई विकल्प जोड़ा गया है।

व्हाट्सऐप और SMS पर मिलेगा ग्रीनकार्ड का लिंक

बैठक में यह भी तय हुआ कि ऑनलाइन ग्रीनकार्ड जारी होने के बाद वाहन चालक को उसका लिंक व्हाट्सऐप और मैसेज के माध्यम से भेजा जाएगा। इससे प्रिंट निकालने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

नारसन चेकपोस्ट पर रहेगा ग्रीन कार्ड सेंटर

पहले की तरह इस वर्ष भी एआरटीओ रुड़की का ग्रीनकार्ड सेंटर नारसन चेकपोस्ट पर ही संचालित होगा। ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड साइट पर तकनीकी खराबी होने की स्थिति में वाहनों के मैन्युअल ग्रीनकार्ड तैयार किए जाएंगे।

अस्थायी चेकपोस्टों पर व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संबंधित नगर निगम से समन्वय कर अस्थायी चेकपोस्टों और कार्यालयों में सफाई की जाएगी।
तपोवन के विपरीत दिशा में स्थित अस्थायी चेकपोस्ट पर जाम लगने की संभावनाओं को देखते हुए इसे किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

इसके लिए एआरटीओ टिहरी, एआरटीओ ऋषिकेश, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम साइट निरीक्षण करेगी। निरीक्षण रिपोर्ट नोडल अधिकारी और चारधाम यात्रा कार्यालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments