Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडमसूरी से बड़ी खबर: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए लेखक...

मसूरी से बड़ी खबर: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए लेखक रस्किन बॉन्ड, स्वास्थ्य में लगातार सुधार

मसूरी के प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते शनिवार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें पैरों में परेशानी के साथ चलने-फिरने में कठिनाई हो रही थी, जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सकीय सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

रस्किन बॉन्ड के पोते राकेश बॉन्ड ने उनकी सेहत को लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उम्र से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें एहतियातन भर्ती किया गया था। फिलहाल किसी गंभीर खतरे की आशंका नहीं है। उनकी तबीयत में सुधार की खबर मिलने के बाद उनके प्रशंसकों और साहित्य प्रेमियों ने राहत की सांस ली है।

उल्लेखनीय है कि रस्किन बॉन्ड भारतीय साहित्य जगत का एक जाना-माना नाम हैं। उनकी रचनाएं देश-विदेश में पाठकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर सामने आई इस खबर के बाद साहित्य जगत से जुड़े कई लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments