Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधहरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते...

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस विभाग ने हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने बहादराबाद क्षेत्र में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी ब्रज पाल सिंह राठौर ने पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40 बटालियन पीएसी, हरिद्वार की मान्यता के औपबंधिक (नवीनीकरण) प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि यह राशि प्रमाणपत्र जारी करने की शर्त के रूप में मांगी गई थी।

मामले में सह अभियुक्त के तौर पर मुकेश, प्रभारी प्रधानाध्यापक मंगोलपुर का नाम भी सामने आया है। बताया गया कि मुकेश ने खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद टीम ने मामले की पुष्टि करते हुए जाल बिछाया।

शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस टीम ने तय योजना के तहत आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते समय गिरफ्तार कर लिया। मौके से 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी ब्रज पाल सिंह राठौर की पत्नी देहरादून में सीओ पद पर तैनात हैं। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments