Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडदेहरादून: सीएम धामी ने 17 प्रजातियों के 4,000 ट्यूलिप उगाने की मुहिम...

देहरादून: सीएम धामी ने 17 प्रजातियों के 4,000 ट्यूलिप उगाने की मुहिम का किया शुभारंभ, खुद रोपे बल्ब

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में 17 प्रजातियों के चार हजार ट्यूलिप उगाने की मुहिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ उद्यान में ट्यूलिप के बल्ब रोपकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

अभियान के तहत लेक पर्पल और बाईकलर जैसी विशेष रंगत वाली ट्यूलिप प्रजातियों को भी शामिल किया गया है, जो अपनी आकर्षक बनावट और सुंदर रंगों के लिए जानी जाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ट्यूलिप पुष्प की खेती की अपार संभावनाएं हैं और इसके व्यावसायिक उत्पादन से किसानों और बागवानी से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तराखंड में ट्यूलिप के व्यावसायिक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने पुष्प उत्पादन और बागवानी के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप उत्पादन की तकनीक और देखरेख के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री आवास परिसर में संचालित मशरूम उत्पादन, मौनपालन और अन्य बागवानी से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल प्रदेश की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि बागवानी के माध्यम से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में उत्तराखंड ट्यूलिप उत्पादन के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments