Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडनंदादेवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू: 26 पड़ावों पर अधिकारियों की...

नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू: 26 पड़ावों पर अधिकारियों की तैनाती, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

चमोली।
उत्तराखंड की ऐतिहासिक और धार्मिक श्री नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए राजजात यात्रा के कुल 26 प्रमुख पड़ावों पर पड़ाव अधिकारियों और नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने इस संबंध में सभी नामित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

डीएम के निर्देशों के अनुसार, सभी पड़ाव अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पड़ाव समिति के अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। अधिकारी पड़ाव स्थलों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे और प्रगति से संबंधित रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय एवं यात्राधिकारी, नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 को उपलब्ध कराएंगे।

जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक पड़ाव स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके तहत अस्थायी शौचालय, स्वच्छ पेयजल, बिजली आपूर्ति, सोलर लाइट, कूड़ा निस्तारण, अस्थायी पार्किंग, ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में लगने वाले भंडारों, ढाबों और दुकानों के लिए उपयुक्त स्थान का चयन भी पहले से किया जाएगा, ताकि अव्यवस्था की स्थिति न उत्पन्न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्री नंदादेवी राजजात यात्रा राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है। लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं, ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया जाए।

पड़ाव अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

नौटी – ईई लोनिवि गौचर,
ईड़ाबधाड़ी – अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कर्णप्रयाग,
कांसुवा एवं मध्य पड़ाव चांदपुरगढ़ी – बीडीओ गैरसैंण,
सेम – बीडीओ कर्णप्रयाग,
कोटी – ईई जल संस्थान कर्णप्रयाग,
भगोती – बीडीओ नारायणबगड़,
कुलसारी – ईई ऊर्जा निगम नारायणबगड़,
चैपड़ों एवं मध्य पड़ाव थराली – अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत थराली,
नंदकेशरी एवं मध्य पड़ाव ग्वालदम – ईई सिंचाई थराली,
फल्दियागांव एवं मध्य पड़ाव देवाल – ईई पेयजल निगम कर्णप्रयाग,
मुंदोली एवं मध्य पड़ाव लोहाजंग – ईई लोनिवि थराली,
वाण – बीडीओ देवाल,
डुंग्री – ईई पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग,
सुना – बीडीओ थराली,
गैरोली पातल – वन क्षेत्राधिकारी मध्य पिंडर थराली,
वेदनी बुग्याल – उप प्रभागीय वनाधिकारी उप वन प्रभाग थराली,
पातरनचौड़िया – वन क्षेत्राधिकारी देवाल,
चंदनियाघाट – वन क्षेत्राधिकारी नंदप्रयाग,
सुतोल – बीडीओ नंदानगर,
नंदानगर – अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नंदानगर,
उस्तोली – ईई लोनिवि कर्णप्रयाग,
रामणी – ईई पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग,
भेंटी – ईई ग्रामीण निर्माण विभाग गोपेश्वर,
कनोल – ईई विद्युत वितरण खंड गोपेश्वर,
कुरुड़ – ईई सिंचाई खंड चमोली।

प्रशासन का दावा है कि सभी विभागों के आपसी समन्वय से नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 को ऐतिहासिक और सफल बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments