Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeअपराधFatehpur: अवैध शराब ठिकानों पर पुलिस की बड़ी छापामारी, 12 भट्ठियां तोड़ी...

Fatehpur: अवैध शराब ठिकानों पर पुलिस की बड़ी छापामारी, 12 भट्ठियां तोड़ी गईं, 8 आरोपी फरार

फतेहपुर: जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को अवैध शराब ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से कंजरन डेरा बेंता गांव में चल रहे शराब भट्ठियों को निशाना बनाकर की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने 12 अवैध शराब भट्ठियों को तोड़कर नष्ट किया। मौके पर लगभग 150 लीटर कच्ची शराब, 15 क्विंटल लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय और आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में गांव के आरोपी अच्छेलाल, जयराम उर्फ जुल्फा, भोला, रामकुमार, विश्वमोहिनी पत्नी वीरेंद्र, रोहित, विटोला पत्नी सोहनलाल और कनी पत्नी रमेश मौके से फरार हो गए। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि अवैध शराब कारोबार पर कड़ी नज़र रखी जा सके और ग्रामीण क्षेत्रों में शराब से होने वाले सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी खतरे कम किए जा सकें।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अवैध शराब कारोबार के संबंध में किसी भी जानकारी को तुरंत अधिकारियों तक पहुंचाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments