Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअंतर राष्ट्रीयभारत ने ईरान के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, नागरिकों को गैर-जरूरी...

भारत ने ईरान के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह

नई दिल्ली: ईरान में हालात की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने सभी भारतीयों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से परहेज करने की सख्त सलाह दी है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने गंभीर रूप ले लिया है।

विदेश मंत्रालय ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों और पीआईओ (भारतीय मूल के लोग) से कहा है कि वे अत्यधिक सतर्कता बरतें। मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि भारतीय नागरिक विरोध प्रदर्शन वाले क्षेत्रों से दूर रहें, अपनी आवाजाही सीमित रखें और स्थानीय हालात पर नज़र बनाए रखें।

साथ ही, मंत्रालय ने यह भी कहा कि ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिक तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स नियमित रूप से देखें। रेजिडेंट वीज़ा पर रह रहे नागरिकों को दूतावास में तुरंत रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गई है।

विश्लेषकों के अनुसार, ईरान में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और राजनीतिक दमन के खिलाफ लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। अमेरिका ने ईरानी नेतृत्व को कड़ी चेतावनी दी है, वहीं इस्राइल ने भी ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई का संकेत दिया है।

विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि अगली सूचना तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा टालें, और ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक विरोध प्रदर्शन वाले क्षेत्रों से दूर रहें। मंत्रालय ने सभी से संपर्क में रहने और दूतावास की जानकारी पर नज़र बनाए रखने की अपील की है।

ईरान में लगभग 10,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं, जिनमें अधिकांश तेहरान, मशहद और बंदर अब्बास में निवासरत हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments