Tuesday, November 17, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्कृष्ट शोध कार्य के लिए 41 शोधार्थी होंगे सम्मानित

उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए 41 शोधार्थी होंगे सम्मानित

कुमाऊं विवि की ओर से बेहतर शोध कार्य करने वाले शोधार्थियों के लिए पहली बार सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें उत्कृष्ट शोध कार्य करने वाले चयनित 41 शोधार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कुलपति प्रो. एनके जोशी तथा शोध निदेशक प्रो. ललित तिवारी की पहल पर शोध के क्षेत्र में कार्य कर रहे शोधार्थियों को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से यह समारोह किया जा रहा है।
विवि के शोध निदेशक प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से रिसर्च के कार्यों को बढ़ावा दिए जाने तथा शोधार्थियों को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से पहली बार विश्वविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए पूर्व में एक कमेटी का गठन किया गया था। कई बिंदुओं के आधार पर कमेटी ने 41 शोधार्थियों की सूची तैयार की है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले शोधार्थियों को शामिल किया गया है। कुलपति की संस्तुति के बाद जल्द ही तिथि घोषित कर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह समारोह अब हर वर्ष आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments