Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडसूचना विभाग सरकार–जनता के बीच मजबूत सेतु, सीएम धामी ने किया नववर्ष...

सूचना विभाग सरकार–जनता के बीच मजबूत सेतु, सीएम धामी ने किया नववर्ष 2026 कैलेंडर का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना विभाग सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत सेतु है, जो नीतियों, योजनाओं और निर्णयों को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित यह कैलेंडर मात्र तिथियों का संकलन नहीं है, बल्कि इसमें उत्तराखंड की विकास यात्रा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता, जनसेवा के संकल्प और राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। कैलेंडर के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत निर्णयों और ऐतिहासिक कार्यों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आमजन को सटीक और प्रेरणादायी जानकारी प्राप्त होगी।

सीएम धामी ने सूचना विभाग की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि विभाग ने समय-समय पर नवीन तकनीकों, नवाचार और रचनात्मक सोच के साथ सरकार की योजनाओं और नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सूचना विभाग जनहितकारी सूचनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में अपर सचिव सूचना बंशीधर तिवारी, उपनिदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव और उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments