Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडपीएम मोदी की शिलान्यासित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 18 परियोजनाएं पूरी,...

पीएम मोदी की शिलान्यासित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 18 परियोजनाएं पूरी, 73 पर कार्य जारी

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास की गई विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर राज्य सरकार ने समीक्षा तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर इन परियोजनाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में कुल 22,015.76 करोड़ रुपये की लागत वाली 91 परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इनमें से अब तक 18 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 73 परियोजनाओं पर निर्माण कार्य जारी है। अधिकारियों के अनुसार अधिकतर योजनाओं को मार्च 2026 तक पूरा किए जाने की संभावना है।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक उनका लोकार्पण नहीं हुआ है, उनका शीघ्र लोकार्पण कराया जाए।

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में एक से अधिक विभाग शामिल हैं, वहां आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए, जिससे अनावश्यक देरी से बचा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि गतिमान योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

समीक्षा बैठक के दौरान लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना पर भी विशेष चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए कि परियोजना के कार्य में तेजी लाई जाए और केंद्रीय जल आयोग से आवश्यक डिजाइन व शेड्यूल शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यासित ये सभी परियोजनाएं राज्य के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगी, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments