Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडस्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड को ‘लीडर’ का दर्जा, उद्योग मंत्रालय ने...

स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड को ‘लीडर’ का दर्जा, उद्योग मंत्रालय ने दी मान्यता

देहरादून। स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी राज्यों की स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग के पांचवें संस्करण में उत्तराखंड को ‘लीडर’ श्रेणी में स्थान दिया गया है। यह मान्यता राज्य में मजबूत और प्रभावी स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए दी गई है।

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर इस उपलब्धि के लिए उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग को सराहना प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। राज्य सरकार की स्टार्टअप नीति के तहत नवाचार, उद्यमिता और निवेश प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में उल्लेखनीय सफलता मिली है।

उत्तराखंड में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सरल प्रक्रियाएं, नीति समर्थन और अनुकूल कारोबारी माहौल तैयार किया गया है। इसके चलते प्रदेश में नए उद्यम स्थापित हो रहे हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। राज्य की इस सफलता को अब राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावी मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि सरकार ने स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए अनुकूल नीतियां और मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में नवाचार की अपार क्षमता है और सरकार हर स्तर पर उनका सहयोग कर रही है। यह सम्मान प्रदेश के उद्यमियों, स्टार्टअप्स और अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में ‘लीडर’ का दर्जा मिलने से उत्तराखंड में नवाचार आधारित उद्यमिता को और गति मिलने की उम्मीद है, जिससे राज्य के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को नई मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments