Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडहरिद्वार: गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर दो दिन...

हरिद्वार: गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर दो दिन ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 21 और 22 जनवरी को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर हरिद्वार में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। वीवीआईपी कार्यक्रमों और सुरक्षा कारणों से जिला प्रशासन एवं पुलिस ने शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इन दो दिनों के दौरान हरिद्वार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

गृह मंत्री अमित शाह के पतंजलि योगपीठ फेज-2, पतंजलि योगपीठ फेज-1, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैंप और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पर आगमन कार्यक्रम निर्धारित हैं। इन्हीं कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।

प्रशासन के अनुसार, 21 और 22 जनवरी को सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक हरिद्वार शहर में किसी भी प्रकार के भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। बाहरी जनपदों से आने वाले भारी वाहनों को जिले की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।

इन मार्गों से डायवर्ट रहेगा यातायात

  • दिल्ली की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को नगला इमरती से लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।

  • नजीबाबाद से हरिद्वार होकर देहरादून जाने वाले हल्के वाहनों को चीला मार्ग से निकाला जाएगा।

  • दिल्ली से देहरादून जाने वाला यातायात रुड़की–मोहंड मार्ग से डायवर्ट रहेगा।

  • ऋषिकेश से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन नेपाली तिराहे से देहरादून–मोहंड होकर जाएंगे।

  • सहारनपुर, भगवानपुर और धनौरी की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को बीएचईएल तिराहे से शिवालिक नगर–मध्य मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा।

  • हरिद्वार से नजीबाबाद और बिजनौर की ओर जाने वाले वाहनों को सिंहद्वार–लक्सर–बालावाली मार्ग से भेजा जाएगा।

यहां रहेगी नो-एंट्री

शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही पर जगजीतपुर पुलिस चौकी, श्यामपुर कांगड़ी, राजा बिस्कुट क्षेत्र, सलेमपुर पिकेट और कोर कॉलेज रुड़की क्षेत्र में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही देहरादून जनपद प्रशासन के समन्वय से लाल तप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहे पर भी भारी वाहनों को रोका जाएगा।

प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन और पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यात्रा से पहले जारी डायवर्जन प्लान की जानकारी अवश्य लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो और वीवीआईपी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जा सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments