Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडRepublic Day 2026: मुख्यमंत्री धामी ने आवासीय परिसर में फहराया तिरंगा, संविधान...

Republic Day 2026: मुख्यमंत्री धामी ने आवासीय परिसर में फहराया तिरंगा, संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ

देहरादून।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित लोगों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई तथा प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सभी क्षेत्रों में तेज़ी से योजनाओं को लागू कर रही है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के साथ बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, प्रेमचंद अग्रवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा दोहराई गई तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments