Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्‍मार्ट सिटी में स्‍मार्ट तरीके से होगी पानी की बचत, उपभोक्‍ताओं पर...

स्‍मार्ट सिटी में स्‍मार्ट तरीके से होगी पानी की बचत, उपभोक्‍ताओं पर भी कम होगा भार

स्मार्ट सिटी की राह पर आगे बढ़ रहे दून में पानी की बचत भी स्मार्ट तरीके से होगी। यहां स्मार्ट मीटर पानी की बर्बादी रोकने के साथ ही छोटे उपभोक्ताओं को भी राहत पहुंचाएंगे। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की ओर से नई पेयजल लाइन बिछाने के साथ ही स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
एडीबी की ओर से विश्व बैंक पोषित तमाम योजनाओं पर उत्तराखंड में कार्य किया जा रहा है। श्रीनगर और हल्द्वानी में अर्बन डेवलपमेंट के तहत पेयजल की नई लाइन बिछाने के साथ ही मीटर भी लगा दिए गए हैं। अब देहरादून में इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। एडीबी के पास वर्तमान में दून में तीन सौ किलोमीटर से अधिक लंबाई की पेयजल लाइन बिछाने का कार्य है। जिस पर तेजी से प्रगति हो रही है। योजनाओं के पूर्ण होने के बाद प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र की दो लाख से अधिक आबादी को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। यहीं नहीं सभी लाभान्वित घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। संबंधति क्षेत्र में नए कनेक्शन के साथ ही पुराने कनेक्शन धारकों को भी स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य होगा। परियोजना के तहत देहरादून के दक्षिण हिस्से में ही करीब 136 किलोमीटर की पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। इससे करीब 40 हजार लोग को पेयजल मय्यसर होगा। इनमें लगभग चार हजार गरीब परिवार भी शामिल हैं। वर्तमान में योजना के तहत कुल 5400 घरों में पानी के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
एडीबी परियोजना के महाप्रबंधक सीताराम ने बताया कि एडीबी की ओर से नई पेयजल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जहां लाइन बिछ गई हैं, वहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। मेहूंवाला क्लस्टर योजना के तहत करीब 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। यहां सभी नए पुराने कनेक्शन धारकों को मीटर लगाना होगा। इससे उपभोक्ता को लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments