Wednesday, November 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बारिश से बढ़ी ठंड, पांच जिलों...

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बारिश से बढ़ी ठंड, पांच जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून।
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते तीन दिनों तक साफ मौसम रहने के बाद रविवार को अचानक बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड का अहसास बढ़ गया, हालांकि तापमान में कोई बड़ी गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

इसी बीच राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मौसम को लेकर अहम चेतावनी जारी की है। केंद्र की ओर से संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है कि प्रदेश के पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

पत्र में बताया गया है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में आज शाम पांच बजे तक बर्फबारी हो सकती है। एहतियातन इन क्षेत्रों में अस्थायी रूप से निवास कर रहे लोगों को एक-दो दिन के लिए निचले इलाकों में चले जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन को भी सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मसूरी में बदला मौसम, गिरे बर्फ के फव्वारे

पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को मौसम ने अचानक रुख बदल लिया। सुबह से घने बादल छाए रहे और दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। देर शाम शहर में बर्फ के फव्वारे गिरने से ठंड में और इजाफा हो गया। रविवार को मसूरी का अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ठंड बढ़ने के कारण लोग बाजारों और चौक-चौराहों पर अलाव तापते नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से मसूरी समेत आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और सावधानी बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments