Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डटपकेश्वर मंदिर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण प्रारंभ

टपकेश्वर मंदिर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण प्रारंभ

विश्व शांति, देश के चहुमुखी विकास, देव भूमि उत्तराखंड की सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना के साथ माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में शनिवार से पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण प्रारंभ हो गया है।
श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोंलास से लाई गई पवित्र मिट्टी में हरिद्वार महाकुम्भ का पवित्र गंगाजल मिलाकर 25 वां 1.25 लाख पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मन्दिर संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने बताया शिव का अर्थ है कल्याणकारी, देवाधिदेव महादेव सबको खजाने बांटते हैं और खुद सादगी से रहते हैं। उन्होने कहा कि बाजारवाद और उपभोक्तावाद के इस दौर में मनुष्य कमाना तो सीख गया है, किन्तु जीवन जीना भूल गया है, ऐसे में भगवान भोलेनाथ की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। वेद विद्यालय शांति मंदिर कनखल से आए पंडित शुभम शुक्ला ने वेद मंत्रों का पाठ किया। इस अवसर पिथौरागढ़ से आई चंद्रा पंत, सुरेंद्र रावत, ममता रावत, हर्षपति रयाल, दीपेन्द्र नौटियाल, गणेश बिजल्वान, राजू आदि का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments