Wednesday, November 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडUttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक धूप, सोमवार से बदलेगा मिजाज;...

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक धूप, सोमवार से बदलेगा मिजाज; कोहरे का येलो अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी

उत्तराखंड में रविवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ रहा और दिनभर चटख धूप खिली रही। हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि सोमवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने के साथ ही पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। खासतौर पर प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक बताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय कोहरा परेशान कर सकता है।

वहीं 12 फरवरी से प्रदेश में मौसम शुष्क होने की संभावना है। इसके बाद मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास बढ़ेगा और तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। राजधानी दून की बात करें तो रविवार को चटख धूप के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़कर 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यही स्थिति लगभग प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिली।

मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे और संभावित बारिश-बर्फबारी को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments