Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून में छह डीएसपी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, नई जिम्मेदारियां तय

देहरादून में छह डीएसपी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, नई जिम्मेदारियां तय

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जनपद में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के तहत छह पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ/डीएसपी) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

आदेश के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह कुटियाल को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर नियुक्त किया गया है। वे प्रेमनगर सर्किल के अंतर्गत थाना प्रेमनगर, सेलाकुई, गोपनीय शाखा, एलआईयू तथा पीएसी से संबंधित कार्यों की निगरानी करेंगे। साथ ही, अगले आदेश तक उन्हें क्षेत्राधिकारी विकासनगर सर्किल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

पुलिस उपाधीक्षक रीना राठौर को क्षेत्राधिकारी डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में कोतवाली डोईवाला, थाना रायपुर के साथ-साथ शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, सीएम हेल्पलाइन, होमिसाइड सेल, महिला हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ शामिल रहेंगे।

इसी क्रम में स्वप्निल मुयाल को क्षेत्राधिकारी नगर नियुक्त किया गया है। उनके अधीन कोतवाली नगर, थाना वसंत विहार, पुलिस लाइन सहित अन्य दायित्व रहेंगे। वहीं, नीरज सेमवाल को क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश बनाया गया है, जिनके कार्यक्षेत्र में कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायवाला और थाना रानीपोखरी शामिल होंगे।

इसके अतिरिक्त, जगदीश चंद्र पंत को क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे यातायात व्यवस्था के साथ प्रधान लिपिक, भवन, आंकिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल/निवारण, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, ऑपरेशन स्माइल, ट्रैक मिसिंग चाइल्ड, हाईकोर्ट/समन सेल, लोक सूचना तथा सीसीओआर/डीसीओआर से जुड़े कार्यों की देखरेख करेंगे। साथ ही, अग्रिम आदेशों तक उन्हें मसूरी सर्किल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह फेरबदल कार्यकुशलता बढ़ाने और जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments