Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधशिकायत करने पर व्यापारी को मिली धमकी, पुलिस जांच में जुटी

शिकायत करने पर व्यापारी को मिली धमकी, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार, 10 फरवरी 2026। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यापारी के बंद हुए बैंक खाते से करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन के मामले में कोर्ट के आदेश पर बैंककर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित व्यापारी अवनीत अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि बैंक के कर्मचारी ने उनके खाते का दुरुपयोग किया और शिकायत करने पर धमकी दी।

अवनीत अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अप्रैल 2025 में अपना चालू खाता बंद करने के लिए आवेदन दिया था और एटीएम कार्ड व चेकबुक बैंक को सौंप दी थी। हालांकि, 13 अगस्त 2025 को उन्हें बैंक स्टेटमेंट मिला, जिसमें 1 मई से 26 जून 2025 के बीच खाते में 12.14 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन दर्ज थे। आरोपी कर्मचारी ने बैंक रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी बदल दी थी, जिससे सूचना व्यापारी तक नहीं पहुंच सकी।

कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज मामले में पुलिस आरोपियों की गहन जांच कर रही है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और बैंक धोखाधड़ी के मामले की पूरी जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments