Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधकारोबारी अर्जुन हत्याकांड में दो शूटरों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों के...

कारोबारी अर्जुन हत्याकांड में दो शूटरों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली

देहरादून: चर्चित कारोबारी अर्जुन हत्याकांड में पुलिस को तड़के सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे सघन चेकिंग और नाकेबंदी अभियान के दौरान दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है और उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

हत्याकांड के खुलासे के लिए शहर से लेकर देहात तक व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में पुलिस टीम ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर तत्काल कोरोनेशन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई लालतप्पर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह वापस मुड़कर पास की एक खंडर फैक्ट्री में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपियों से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए अर्जुन हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी देहरादून ने स्वयं कोरोनेशन चिकित्सालय पहुंचकर अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और आरोपियों के उपचार की स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे हत्याकांड का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments