Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में ‘दोस्ती’ का कत्ल: लापता दिगंबर की दोस्तों ने ही ली...

देहरादून में ‘दोस्ती’ का कत्ल: लापता दिगंबर की दोस्तों ने ही ली जान, बेसबॉल बैट से हमला कर हरिद्वार की नहर में फेंका शव

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून इन दिनों ‘क्राइम कैपिटल’ बनती जा रही है, जहाँ पिछले 18 दिनों के भीतर आज छठी बड़ी हत्या का मामला सामने आया है। आज 17 फरवरी को पुलिस ने पिछले एक हफ्ते से लापता युवक दिगंबर धीमान की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया। जांच में सामने आया कि दिगंबर की हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके ही तीन करीबी दोस्तों ने मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार, 9 फरवरी की रात नशे की हालत में मामूली कहासुनी के बाद दोस्तों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं और बेसबॉल बैट से ताबड़तोड़ हमला कर दिगंबर को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों ने एक टैक्सी किराए पर ली और शव को हरिद्वार की नहर में ठिकाने लगा दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और गोताखोरों की मदद से शव की तलाश जारी है। शहर में लगातार हो रही इन वारदातों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इस महीने की शुरुआत से ही दून की सड़कें खून से लाल हो रही हैं। जहाँ 13 फरवरी को राजपुर रोड पर गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई, वहीं 11 फरवरी को एक मां ने ही ₹14 करोड़ की संपत्ति के लालच में अपने बेटे अर्जुन शर्मा की सुपारी देकर हत्या करवा दी। इससे पहले मच्छी बाजार में युवती की गला रेतकर हत्या और सेलाकुई में छात्र ऐंजल चकमा के कत्ल ने पहले ही जनता को खौफ में डाल रखा था। लगातार हो रहे इन अपराधों के विरोध में आज शहर के विभिन्न संगठनों ने पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। SSP देहरादून ने शहर के सभी एंट्री पॉइंट्स पर नाकेबंदी के आदेश दिए हैं और ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ के तहत संदिग्धों की धरपकड़ तेज कर दी गई है, लेकिन बेखौफ अपराधी पुलिस के इकबाल को लगातार चुनौती दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments