Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तराखंडअमित शाह का हरिद्वार दौरा: 7 मार्च को जन संवाद कार्यक्रम, विकास...

अमित शाह का हरिद्वार दौरा: 7 मार्च को जन संवाद कार्यक्रम, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आगामी 7 मार्च को हरिद्वार के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

मंगलवार को दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, गृह सचिव शैलेश बंगोली और गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर संवेदनशील बिंदुओं को चिन्हित किया और अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

स्थलीय निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव ने डामकोठी में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में वीआईपी सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, कार्यक्रम की रूपरेखा और विभागीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने और तय समयसीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी योगेंद्र सिंह रावत, मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, महानिदेशक सूचना बंसीधर तिवारी, एमडी सिडकुल सौरभ गहरवार, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में यातायात और पार्किंग को लेकर विशेष योजना बनाई जा रही है।

गौरतलब है कि हरिद्वार दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री जन संवाद के माध्यम से जनता की समस्याएं और सुझाव सुनेंगे, साथ ही प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा कर आगे की दिशा तय करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments