Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तराखंडUttarkashi News: चिन्यालीसौड़ पहुंचे सीएम धामी, सेना को सौंपा जाएगा हवाई पट्टी...

Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ पहुंचे सीएम धामी, सेना को सौंपा जाएगा हवाई पट्टी का संचालन, चारधाम यात्रा होगी और आसान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य सरकार के जनसंपर्क अभियान ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा बयान

सीएम धामी ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा को पहले से अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक आपदा संभावित राज्य है और यहां प्राकृतिक चुनौतियां आती रहती हैं, लेकिन राज्य सरकार हर परिस्थिति का डटकर सामना कर रही है और आपदा प्रबंधन को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी को लेकर अहम घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा में चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि इसका संचालन सेना के माध्यम से कराया जाएगा। इससे सामरिक दृष्टि से क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी के संचालन से सीमावर्ती और पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और आपात स्थिति में सुरक्षा बलों व राहत सामग्री की त्वरित आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments