Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडDehradun: सूफियाना सुरों से गूंजेगी दून की शाम, लाइव शो से पहले...

Dehradun: सूफियाना सुरों से गूंजेगी दून की शाम, लाइव शो से पहले डॉ. सतिंदर सरताज ने दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून: सूफियाना सुरों से गूंजेगी दून की शाम, लाइव शो से पहले डॉ. सतिंदर सरताज ने दरबार साहिब में टेका मत्था

राजधानी देहरादून आज एक भव्य संगीतमय आयोजन का गवाह बनने जा रही है। प्रसिद्ध सूफी गायक, गीतकार और कवि डॉ. सतिंदर सरताज अपने चर्चित हेरिटेज इंडिया टूर 2025-26 के तहत आज दून पहुंच चुके हैं। उनके लाइव कॉन्सर्ट को लेकर शहर के संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम से पहले डॉ. सतिंदर सरताज देर रात देहरादून स्थित दरबार साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके प्रशंसकों ने भी उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्साह व्यक्त किया।

परेड ग्राउंड में आज होगी लाइव प्रस्तुति

डॉ. सरताज एक मार्च को परेड ग्राउंड में लाइव प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम सूफियाना संगीत, लोकधुनों और भावनात्मक गीतों का अनूठा संगम होगा। अपनी खास शैली और गहरी आवाज के लिए पहचाने जाने वाले सरताज मंच पर अपने लोकप्रिय गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

उनकी गायकी की विशेषता भावपूर्ण शब्दों, आध्यात्मिक संवेदनाओं और शास्त्रीय संगीत की झलक में देखने को मिलती है, जो हर आयु वर्ग के श्रोताओं को आकर्षित करती है।

संगीत प्रेमियों में उत्साह, तैयारियां पूरी

कार्यक्रम को लेकर युवाओं सहित सभी संगीत प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

लाइव शो के मद्देनजर प्रशासन और आयोजकों द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पार्किंग, प्रवेश और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत योजना तैयार की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

दून की यह संगीतमय शाम सूफियाना सुरों और भावनाओं से भरपूर यादगार अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments