Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में मैदानों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार

उत्‍तराखंड में मैदानों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं चटख धूप गर्मी की दस्तक का एहसास करा रही है तो कहीं बारिश-बर्फबारी कंपकंपी छुड़ा रही है। गढ़वाल के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा और दिनभर चटख धूप खिली रही। दूसरी तरफ, कुमाऊं के ऊंचाई वाले इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने और पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
गढ़वाल मंडल में सुबह से ही आसमान साफ रहा। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाद हवा चलने से धूप का असर कम हो गया। उधर, कुमाऊं में पर्वतीय इलाकों में दोपहर तक धूप खिली रही और इसके बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र सहित मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों खलिया और पातलथौड़ तक हिमपात होने लगा। आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, बागेश्वर के पिंडारी, कपकोट व गरुड़ और अल्मोड़ा में भी बूंदाबादी हुई है। तराई और भाबर में बादलों के बीच धूप खिली रही। प्रदेश के मैदानी जिलों में पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments