Tuesday, March 17, 2026
Homeअपराधदेहरादून के गांधी नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान पर छापा;...

देहरादून के गांधी नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान पर छापा; दो संचालक व एक ग्राहक गिरफ्तार

देहरादून के गांधी नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान पर छापा; दो संचालक व एक ग्राहक गिरफ्तार

देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांधी नगर क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चकराता रोड स्थित एक मकान पर छापा मारकर दो संचालकों और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन महिलाओं को पीड़ित के रूप में चिन्हित कर उन्हें संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रघुनाथ मंदिर के पास स्थित एक मकान में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मकान में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान मकान की पहली मंजिल पर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने मौके से दो संचालकों और एक ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मकान मालिक ने कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में मकान मालिक रानी देवी ने स्वीकार किया कि वह अपने सहयोगी आशीष कुमार पांडे के साथ मिलकर मकान में देह व्यापार का संचालन कर रही थी। दोनों मिलकर ग्राहकों से संपर्क करते थे और इस अवैध गतिविधि को अंजाम देते थे।

वहीं पकड़ा गया तीसरा व्यक्ति फुल्लो खान ग्राहक के रूप में वहां आया था, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया।

मोबाइल जांच में मिले अहम सुराग

पुलिस ने मौके से नकदी सहित अन्य सामग्री भी बरामद की है। बरामद मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सएप चैट के जरिए ग्राहकों से संपर्क करने और सौदेबाजी के सबूत मिले हैं।

पूछताछ में तीनों महिलाओं ने बताया कि वे आर्थिक तंगी के कारण इस काम में फंस गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बेहतर नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया महिलाएं पीड़ित प्रतीत हो रही हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने रानी देवी और आशीष कुमार पांडे के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं ग्राहक फुल्लो खान के खिलाफ धारा 5 और 7 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments