Thursday, October 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदहेज हत्या के आरोप में सास सहित दो गिरफ्तार

दहेज हत्या के आरोप में सास सहित दो गिरफ्तार

रानीपोखरी के भोगपुर में नवविवाहिता आरती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी सास सहित दो लोग गिरफ्तार किए हैं। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि तीन दिन पूर्व रानीपोखरी के भोगपुर में एक नवविवाहिता आरती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति और देवर को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में सास राजेश्वरी और मौसा चंद्रशेखर को भी अब गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को जेल भेजा गया है। पूछताछ में चंद्रशेखर ने बताया कि शादी से पहले आरती के पति पवन रावत को भारतीय स्टेट बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत बताया गया था। लेकिन शादी तय होने के बाद हकीकत कुछ और निकली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments