Monday, April 13, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून में सीएम धामी ने थामा झाड़ू, बल्लूपुर चौक पर चलाया स्वच्छता...

देहरादून में सीएम धामी ने थामा झाड़ू, बल्लूपुर चौक पर चलाया स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी पर दिया जोर

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजधानी देहरादून के बल्लूपुर चौक पर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वयं झाड़ू लगाई। इस दौरान उनके साथ मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। नगर निगम द्वारा आयोजित इस स्वेच्छिक स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खुद सफाई कर लोगों को प्रेरित किया कि वे अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए आम जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वच्छता को हमें अपनी दिनचर्या और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। जब तक प्रत्येक नागरिक इस दिशा में स्वेच्छा से योगदान नहीं देगा, तब तक स्थायी परिवर्तन लाना संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी पर आधारित ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिकारियों से इस तरह के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का भी आग्रह किया, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता लगातार बनी रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments