Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडचमोली: मंडल–चोपता रोड पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल; एक...

चमोली: मंडल–चोपता रोड पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल; एक को हेली से हायर सेंटर रेफर

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में मंडल–चोपता मार्ग पर गुरुवार को भारतीय सेना का एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में दो जवान घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना के जवान “सूर्य देवभूमि चैलेंज” प्रतियोगिता के तहत नेटवर्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चोपता क्षेत्र की ओर गए थे। कार्य पूरा करने के बाद जब वे मंडल की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ वह क्षेत्र पूरी तरह से निर्जन है और वहां मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता। ऐसे में राहत कार्य में शुरुआती दिक्कतें सामने आईं। संयोगवश उसी दौरान चोपता से गोपेश्वर सामान लेने जा रहे एक वाहन चालक की नजर खाई में गिरे वाहन पर पड़ी। चालक ने तत्परता दिखाते हुए नीचे उतरकर दोनों घायल जवानों को सड़क तक पहुंचाया।

इसके बाद घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने एक जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सेना के हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान जाबाज सिंह (29), पुत्र जय भगवान सिंह, निवासी भिवानी (हरियाणा) और धवन सिंह (23) के रूप में हुई है। दोनों जवान सेना की सिग्नल कंपनी में तैनात हैं।

प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने समय पर मदद पहुंचाने वाले वाहन चालक की सराहना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments