Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedमहिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज, खड़ी गाली पर मारी थी टक्कर

महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज, खड़ी गाली पर मारी थी टक्कर

खड़ी गाड़ी में टक्कर मारने और गाली गलौच करने के आरोप में पटेलनगर पुलिस ने महिला चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर रविंद्र के मुताबिक प्रियंका भटनागर पुत्री संजय भटनागर प्रीत विहार फेस-2 इंदिरा गांधी मार्ग पटेलनगर ने शिकायत कर बताया कि 11 फरवरी की सुबह उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि एक कार ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। बाहर आने पर देखा तो कार एक महिला चला रही थी। महिला ने अपना परिचय डॉ. हरमीत कौर के रूप में दिया। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने गाली गलौच करते हुए देख लेने की धमकी दी। आरोप लगाया कि महिला डॉक्टर ने एक शिकायती पत्र पुलिस को दिया था। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने उन्हें करियर खराब करने की चेतावनी देते हुए धमकाया। जबकि सीसीटीवी फुटेज भी उन्होंने पुलिस को दिखाए थे। पुलिस ने जांच के बाद चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments